भारत में अक्टूबर 2023 में घूमने के लिए 15 उत्कृष्ट स्थान ।

Shillong

अक्टूबर माह में भारत अपनी सुंदर और आकर्षक स्थलों के लिए प्रसिद्ध होता है और यह एक यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस महीने में, भारत का मौसम आमतौर पर मनोहारी और सुखद होता है, इस महीने में देश भर में कई रोचक स्थल हैं  जैसे :- बीर बिलिंग, शिलांग, रन ऑफ कच्छ, हम्पी, मैसूर और भी है  जो पर्यटकों को अपनी यात्रा का आनंद लेने का मौका देते हैं। क्योंकि इस महीने में मौसम का सौंदर्य अपने परिपूर्ण रूप में प्रकट होता है।

1- बीर बिलिंग (Bir Billing) :

Bir Billing
Bir Billing

बिर बिलिंग भारत में हिमाचल प्रदेश के कंगड़ा जिले में स्थित एक प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल है। यह स्थल अक्टूबर महीने में भी आकर्षक होता है। इस महीने में मौसम सुहावना होता है और ठंडी जलवायु के साथ इस क्षेत्र की सुंदर प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लिया जा सकता हैऔरयेसाहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के शहर के रूप में काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। और पैराग्लाइडिंग के अलावा बीर बिलिंग शहर आध्यात्मिक अध्ययन और मैडिटेशन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां पर मुख्य रूप से तिब्बती समुदाय बस्ती है

Temperature : इस महीने में बिर बिलिंग के तापमान की सामान्य रेंज लगभग 15°C से 25°C तक होती है।

Places To Visit : कांगड़ा किला, बैजनाथ मंदिर, करेरी झील, कालेश्वर महादेव मंदिर, माता चामुंडा देवी का मंदिर

2- शिलांग (Shillong) :

Shillong
Shillong

शिलांग भारत के मेघालय राज्य की राजधानी है और यह एक पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है, इसलिए अक्टूबर में मौसम में थोड़ी सी ठंडक हो सकती है। जो पर्यटक अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में सर्च कर रहे है तो हम उनको बता दे शिलांग का खुबसूरत हिल्स स्टेशन अक्टूबर के महीने में घूमने लिए भारत की बेस्ट जगहों में एक है। अक्टूबर का समय बर्ष का ऐसा समय होता है जब शिलांग अपने सबसे खूबसूरत रूप में होती है अक्टूबर के पहले हाफ्ते में, मौसम अच्छा और सुहावना होता है, और तापमान थोड़े उच्च हो सकते हैं। लेकिन महीने के दूसरे हाफ्ते से ठंडक बढ़ जाती है और सुबह और शाम में ठंडी हवाओं का आनंद लिया जा सकता है।

Temperature : इन दिनों में तापमान आमतौर पर 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है

Places To Visit : उमियम झील, हाथी झरना, शिलांग पीक, डेविड स्कॉट ट्रेल, हैदरी पार्क

3- रन ऑफ कच्छ (Rann Of Kutch) :

Rann Of Kutch
Rann Of Kutch

अक्टूबर में रन ऑफ कच्छ (Rann of Kutch) को आमतौर पर “रण की बादली” कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आकर्षण है यह क्षेत्र बारिश के बाद अक्टूबर महीने में बहुत ही खूबसूरत दिखता है,  रन ऑफ कच्छ अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप अक्टूबर  के महीने में यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर आप बेहद आकर्षित होगे।

Tempreture : अक्टूबर में कच्छ की रण में दिन का औसत तापमान लगभग 25-30 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Places to Visit : मांडवी बीच, धोलावीरा, आइना महल, कच्छ संग्रहालय, विजय विलास पैलेस

4- हम्पी (Hampi) :

Hampi
Hampi

अक्टूबर में हम्पी भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह एक प्राचीन शहर है जिसमें ऐतिहासिक महत्वपूर्ण स्थल, मंदिर और सुंदर प्राकृतिक दृश्य हैं। जब हम्पी के आसपास की प्राकृतिक सुन्दरता अपने चरम पर होती है, तो अक्टूबर के महीने का मौसम भी यात्रा के लिए सुखद और अनुकूल होता है। यकीन माने हम्पी के मंदिरो की लुभावनी वास्तुकला और  मनमोहनीय सुन्दरता निश्चित रूप से आपके के बीच शांति की भावना पैदा करेगी। अक्टूबर में हम्पी का मौसम मुख्य रूप से सुहाना और पर्याप्त ठंडा होता है।

Temperature: अक्टूबर में दिन का तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। रात्रि में तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन यह ठंडा नहीं होता।

Places to Visit : विरुपाक्ष मंदिर, विठ्ठल मंदिर, हाथी अस्तबल, रानी का स्नानागार, मतंग हिल

5- मैसूर (Mysore) :

Mysore
Mysore

मैसूर भारत के कर्नाटक राज्य का एक पर्यटन स्थल है जो कई दर्शनीय स्थलों का केंद्र है। आपको बता दें कि यह शहर अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। मैसूर को द सिटी ऑफ पैलेसेस के रूप में जाना जाता है और यह कर्नाटक राज्य के तीसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। मैसूर के दर्शनीय स्थल और इसकी सांस्कृतिक विरासत पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करती है। लेकिन अक्टूबर के महीने से शुरू होने वाली सर्दियाँ मैसूर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, इसीलिए बर्ष के अन्य समय की तुलना में इस समय पर्यटकों की अधिक भीड़ देखी जाती है

Temperature : मैसूर में अक्टूबर महीने में दिन का तापमान 23-30 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। रात्रि में तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन यह ठंडा नहीं होता।

Places to Visit : मैसूर पैलेस, सोमनाथपुरा मंदिर, बृंदावन गार्डन, चामुंडेश्वरी मंदिर, रेल संग्रहालय(Rail Museum)

6- जोधपुर (Jodhpur) :

Jodhpur
Jodhpur

अक्टूबर में जोधपुर भारत के राजस्थान राज्य के एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यह शहर अपनी प्राचीनता, ऐतिहासिक स्थलों, और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। जोधुपर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। जोधपुर राजस्थान के कई लोकप्रिय किलों, स्थानों, झीलों और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अन्य स्मारकों के साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो इसे अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक के रूप में सामने लती है।

Temperature : अक्टूबर में जोधपुर में औसत तापमान लगभग 25-30 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Places to Visit : मेहरांगढ़ किला, उमैद भवन, महाराजा महल, मंडोर गांव, जासलमेर घाटी

7- राजगीर (Rajgir) :

Rajgir
Rajgir

राजगीर एक पौराणिक और धार्मिक महत्व वाले स्थल है, जहाँ गौतम बुद्ध के जीवन के कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं।सबसे बड़े और अजेय मौर्य साम्राज्य की पहली राजधानी राजगीर है, जो अक्टूबर में सबसे अच्छे छुट्टी स्थलों में से एक है। नालंदा जिले में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण, राजगीर एक अधिसूचित स्थान है जिसका अर्थ है राजाओं का निवास (राजगीर- राजगृह)। तथ्य यह है कि राजगीर ने भगवान महावीर की मेजबानी की और बुद्ध ने इसे हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों के दिलों के करीब रखा। शहर अपनी खूबसूरत वादियों और आकर्षण की वजह से पर्यटकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। राजगीर के प्रमुख आकर्षण में खूबसूरत पहाड़ी, राजगीर के घने जंगल, रहस्यमयी गुफाएं आदि शामिल हैं।

Temperature : अक्टूबर महीने में राजगीर का औसत तापमान लगभग 20-30 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

Places to visit : गृद्धकूट पर्वत, विश्व शांति स्तूप, बैरात पवान पहाड़ी, होत स्प्रिंग्स, शांति स्तूप

8- दीघा (Digha) :

Digha
Digha

अक्टूबर में डिघा (Digha) भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में स्थित एक प्रमुख समुंद्र तटीय पर्यटन स्थल है पूर्व में ब्राइटन के रूप में भी जाना जाता है, दीघा में उथले रेत के समुद्र तट हैं जो मंत्रमुग्ध कर देने वाली समुद्री लहरों के साथ अपने आगंतुकों का स्वागत करते हैं। तट के किनारे कैसुरिनास के बागानों से भरपूर, दीघा रोमांटिक जोड़ों के लिए सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य भी प्रस्तुत करता है, जो विशेष रूप से प्रकृति की लुभावनी छटा को देखने के लिए इस स्थान पर आते हैं। खासकर पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच। “दीघा” फैमली या फ्रेंड्स के साथ वीकेंड डेस्टिनेशन के लिए पश्चिम बंगाल की वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है।

Temperature : अक्टूबर में दीघा का औसत तापमान लगभग 25-30 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

Places to visit : न्यू दीघा बीच, अमरावती पार्क, तलसारी बीच, उदयपुर बीच दीघा, मोहन वॉच पॉइंट

9- कोलकाता (Kolkata) :

Kolkata
Kolkata

अक्टूबर महीने में कोलकाता (कलकत्ता) की विशेषता कुछ अनूठे पहलुओं में दिखती है। यह महीना शहर को अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का परिचय देता है जो इसे और भी खास बनाते हैं। कोलकाता हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित, भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य की राजधानी है, जो मुंबई और दिल्ली के बाद भारत में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला नगर है। और या शहर “सिटी ऑफ़ जॉय” के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर देश की कलात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी है। बता दे कोलकाता शहर अपने पर्यटक स्थलों के साथ साथ दुर्गा पूजा के लिए पूरे भारत में जाना जाता है और इसी प्रसिद्ध दुर्गा पुजो समारोह के कारण कोलकाता को अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे सबसे अच्छी जगहों में से एक माना गया है।

Temperature : अक्टूबर महीने में कोलकाता (कलकत्ता) की औसत तापमान लगभग 24°C से 31°C तक होता है।

Places to visit : विक्टोरिया मेमोरियल, फोर्ट विलियम, हावड़ा ब्रिज, बिड़ला तारामंडल, भारतीय संग्रहालय

10- लाचेन (Lachen)  :

Lachen
Lachen

भारत के सिक्किम राज्य में छोटे सा गाँव लाचेन जो हिमालय की ऊँची पर्वतीय इलाके में स्थित है। यह एक प्रिय पर्यटन स्थल है जो शानदार दृश्यों, स्वच्छता, और शांतिपूर्णता के लिए प्रसिद्ध है। अक्टूबर में लाचेन का मौसम शुष्क और ताजा होता है। यह महीना उस समय की शुरुआत होता है जब सर्दियों की शुरुआत होने से पहले मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आता है। आसमान में बिना बादलों के खुला हुआ आकाश, हरे-भरे पहाड़, और शिविर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के प्रति लोगों की श्रद्धा इस माहौल को और भी आकर्षक बनाती है

Temperature : इस महीने में लाचेन का तापमान दिन में लगभग 5°C से 10°C तक होता है

Places To Visit : लचेन मोनस्तेर्य, शिंगबा रोडोडेंड्रोन सैंक्चुअरी, गुरुडोंगमर झील, चोपता घाटी, थांगु

घाटी

11- पचमढ़ी (Pachmarhi) :

Pachmarhi
Pachmarhi

पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पचमढ़ी को “सतपुड़ा की रानी” के नाम से भी जाना जाता है, और यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, शांत माहौल, और पर्याप्त वन्यजीवन के लिए प्रसिद्ध है।जो अक्टूबर के महीने में अपने सबसे खूबसूरत और मनमोहनीय रूप होती है। पचमढ़ी की प्राकृतिक सुन्दरता और आकर्षणों को देखते हुए इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है  आपकी जानकारी के लिए बता दे पचमढ़ी अक्टूबर में घूमने जाने के लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, जो हर साल अक्टूबर के महीने में हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

Temperature : इस महीने में पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान आमतौर पर 15 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है और अधिकतम तापमान आमतौर पर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

Places to Visit : हांडी खोही, महादेव हिल्स, पांडव गुफाएँ, धूपगढ़, जटा शंकर गुफाएँ

12- गणपतिपुले (Ganapatipule) :

Ganapatipule
Ganapatipule

गणपतीपुले एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो महाराष्ट्र राज्य, भारत में स्थित है। यह स्थल गणेश भगवान के प्रतिष्ठित मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, और यहाँ पर्यटक गणपति के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं।यह छोटा सा शहर एक अध्यात्मिक यात्रा के लिए भी पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ है। गणपतिपुले गांव अपने 400 साल पुराने गणेश मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह छोटा सा समुद्रतटीय शहर की डेली  बिजी लाइफ और शहरों की भीड़ भाड़ से दूर  घूमने और प्राकृतिक सुन्दरता के बीच अपनी फैमली, फ्रेंड्स या फिर अपने कपल के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए एक दम सही जगह है।

Temperature : गणपतिपुले का न्यूनतम तापमान आमतौर पर 23 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है और अधिकतम तापमान आमतौर पर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

Places to Visit :  स्वयंभू गणपति मंदिर, गणपतिपुले बीच, जय विनायक मंदिर, हेड़वी गणेश मंदिर, जयगढ़ किला

13- पुरी (Puri) :

Puri
Puri

भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि, पुरी हिंदुओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। उड़ीसा राज्य में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित, पुरी धार्मिक और दर्शनीय स्थलों दोनों का एक अनूठा संयोजन है। अपनी संस्कृति और विरासत से समृद्ध, पुरी एक प्राचीन मंदिर शहर है जिसे चार धाम तीर्थयात्रा का हिस्सा होने के साथ-साथ जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जाना जाता है। कोणार्क, भुवनेश्वर और पुरी उड़ीसा के तीन स्वर्ण त्रिभुज हैं, लेकिन पुरी सबसे अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। पुरी में हर साल रथ यात्रा बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसके अलावा, जुलाई में आयोजित होने वाला जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा कार उत्सव कई हिंदू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

Temperature : इस महीने में पुरी का न्यूनतम तापमान आमतौर पर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है और अधिकतम तापमान आमतौर पर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है।

14- कोणार्क (Konark) :

Konark
Konark

ओडिशा की राजधानी से लगभग 65 किमी दूर स्थित, कोणार्क उन आकर्षक स्थानों में से एक है जहाँ आप अक्टूबर में जा सकते हैं। यह शहर कई उल्लेखनीय स्मारकों और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से सुसज्जित है। बंगाल की खाड़ी के जादुई समुद्र तट के सामने स्थित, यह शहर भारत की सबसे विस्मयकारी वास्तुकला की भव्यता को समेटे हुए है। कोणार्क के भव्य स्मारक अपने धार्मिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध हैं।  यह कोणार्क सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में माना जाता है। यह मंदिर चालुक्य वंश के राजा नारासिंहदेव द्वितीय द्वारा बनवाया गया था और यह भारतीय स्थापत्यकला का एक अद्वितीय उदाहरण है।

Temperature : इस महीने में कोणार्क का न्यूनतम तापमान आमतौर पर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है और अधिकतम तापमान आमतौर पर 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है।

Places to Visit : सूर्य मंदिर कोणार्क, चंद्रभागा समुद्र तट, मायादेवी मंदिर, मायापुरी, कोणार्क म्यूजियम

15- चेरापूंजी (Cherrapunjee) :

Cherrapunjee
Cherrapunjee

चेरापूंजी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो मेघालय में स्थित है।  यहाँ पे भारी  मात्रा में वर्षा होती है, जिसके कारण यह स्थल दुनिया में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थल माना जाता है। चेरापूंजी का नाम बरसाती बादलों और बरसाती मौसम के लिए प्रसिद्ध है। यह देश की सबसे आर्द्र भूमि है और अत्यधिक मात्रा में होने वाली बारिश के साथ-साथ रबर के पेड़ों से बने अपने जीवित जड़ पुलों के लिए प्रसिद्ध है। यह मेघालय राज्य में हिमालय के किनारे पर स्थित है। पर्यटकों को यहां के घने जंगलों के बीच ट्रैकिंग करना बहुत पसंद है। यहां का सबसे मशहूर स्थान लिविंग डबल डेकर रूट ब्रिज का है।

Temperature : इस महीने में चेरापूंजी का न्यूनतम तापमान आमतौर पर 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है और अधिकतम तापमान आमतौर पर 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है।

Places to Visit :  डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई झरने, क्रेम माउम्लुह, वाकाबा फॉल्स, मावसमाई गुफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *